Tuesday 10 March 2015

IGD Bombay Art


Welcome to the IGD Bombay Art, our institution Rajendra Smarak Inter College has got recognition for Inter Drawing Grade Examination(IGD) and Elementary Drawing Grade Examination in 2013 by Government of Maharastra with the vide Letter No.Sha.Re.P.2013/four/1440 as dated 11 June 2013. We provide special training for Intermediate Drawing Grade Exam.

A minimum eligibility criterion for this exam is 10+2 or equivalent. Qualified students will get grade ‘A’, ‘B’ or ‘C’ certificate by Maharashtra State Government. Those candidates who pass the Intermediate Drawing Grade Examination are admitted to the specialized higher courses like Commercial Art, Fine Art, Foundation.




पाठ्यक्रम:- आई.जी.डी.(बॉम्बे आर्ट) में कुल छ: प्रश्न पत्र होते हैं। जो इस प्रकार हैं-
1.  स्थिर चित्रण (Still Life)- यह प्रथम प्रश्न पत्र होता है। इस प्रश्न पत्र में छात्रों को अपने सम्मुख रखे हुए वस्तु-समूह को देखकर चित्रण करते हुए रंगों द्वारा पूण करना होता है। वस्तु समूहों में बाल्टी, जग, पानी की बोतल, लौकी, कैला, प्लेट आदि हो सकता है। यह प्रश्न पत्र 3 घंटे का होता है।
2.  प्रकृति चित्रण (Nature Drawing)- यह द्वितीय प्रश्न पत्र होता है। इसमें टहनी, फूल व कली सहित सम्मुख रखे हुए पुष्प का चित्रण प्राक्रितिक रूप में करना होता है। पुष्पों में गुलाब, गुड़हल, कनेर, जीनियस आदि हो सकते हैं। यह प्रश्न पत्र 3 घंटे का होता है।
3.  स्मृति चित्रण (Memory Drawing)- यह तृतीय प्रश्न पत्र होता है। इसमें अपनी स्मृति के आधार पर भारतीय त्योहार, फुट्बाल खेलते बच्चे, कम्प्यूटर कक्ष का द़ृश्य, उगता हुआ सूर्य, विज्ञान कक्ष का द़ृश्य जैसे चित्रों को बनाते हुए रंग भरना होता है। यह प्रश्न पत्र केवक 1 घंटे 30 मिनट का होता है।
4.  आलेखन (Design)- यह चतुर्थ प्रश्न पत्र होता है। इसमे किसी भारतीय पुष्प-पत्ती, पशु-पक्षी या काल्पनिक चित्रों के द्वारा वृत्त, वर्ग, आयत, गमला, जग, बाल्टी आदि के अंदर चित्रण होता है। चित्र बनाने के बाद विरोधी रंगों द्वारा चित्र पूण किया जाता है।यह प्रश्न पत्र 3 घंटे का होता है।
5.  मुक्त हस्त चित्रण (Free Hand Drawing)- यह पंचम प्रश्न पत्र होता है। इस प्रश्न पत्र में प्रत्येक छात्र को एक छोटी सी रंगीन डिजाइन उपलब्ध करायी जाती है। जिसको देखकर बड़े आकार में बनाकर रंग भरना होता है। बनाते समय चित्र के अनुपात एवं हू-बहू रंगों का ध्यान रखा जाता है।यह प्रश्न पत्र 3 घंटे का होता है।
6.  प्राविधिक कला (Technical Drawing)- यह अंतिम प्रश्न पत्र होता है। इसमे सुंदर अक्षरों में कोई सूक्ति लिखना, मापनी बनाना, क्षेत्रफल, वृत्त, चतुर्भुज, ठोस त्रिभुज, पंचभुज आदि से संबंधित रचनाएँ होती हैं। यह प्रश्न पत्र 3 घंटे का होता है।

Contact Details:
Dr. Birendra Kumar Maurya
Rajendra Smarak Inter College
Sethawal, Rani Ki Sarai
Azamgarh
Mob. No.- 9415293471, 8400655777
Email ID - dr.birendrakumarmaurya@gmail.com

No comments:

Post a Comment